थांवला पंचायत के दलवासा गाँव में सरपंच द्वारा अतिक्रमण हटवाया
नासिरदा : - थांवला पंचायत के दलवासा गाँव (गोविंद पूरा ढाणी) में सरपंच मंजू देवी द्वारा रोड के दोनों ओर के अतिक्रमण को हटवाया जा रहा हैं । सरपंच पति जगदीश खटीक ने बताया कि थांवला पंचायत के दलवासा ग्राम में रोड के दोनों और जंगली पेड़ और खेतोँ में तारबंदी के द्वारा अतिक्रमण कर रखा था जिससे आमजन को बहुत समस्यओं का सामना करना पड़ता था । इस पर पंचायत ने तत्परता दिखाते हुए विगत दो दिनों से JCB द्वारा रोड के दोनों और जंगली पेड़ और तारबंदी को हटाया जा रहा हैं और इस सरहनीय कार्य के लिए सरपंच का बहुत बहुत आभार जिन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र ही समाधान किया साथ ही सरपंच पति जगदीश खटीक ने बताया कि इस अवसर पर ग्रमीणों का भी भरपूर सहयोग रहा सरपंच ने कहा कि कल्याणपूरा से दलवासा गांव होते हुए छोटी डाबर (टी ची ) तक दो-तीन दिन में अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा जिससे आमजन के चेहरों पर खुशी के लहर हैं